फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AYUSH hospitals in Sector 34 and 11 will be operational soon; Health Secretary reviews preparations

Chandigarh News: सेक्टर-34 और 11 के आयुष अस्पताल जल्द होंगे शुरू, स्वास्थ्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 10 Apr 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
AYUSH hospitals in Sector 34 and 11 will be operational soon; Health Secretary reviews preparations
चंडीगढ़। आयुष सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। गृह-सह-स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने सेक्टर-34 और सेक्टर-11 के नव-निर्मित आयुष एकीकृत अस्पतालों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गृह-सह-स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने बुधवार को सेक्टर-34 और सेक्टर-11 स्थित आयुष एकीकृत अस्पतालों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में तैयार की गई उन्नत अधोसंरचना का निरीक्षण करते हुए प्रयोगशाला, होम्योपैथी फार्मेसी, आयुर्वेदिक स्टोर, पंचकर्म ओपीडी और डिस्पेंसरी कक्षों का बारीकी से मूल्यांकन किया। साथ ही, उन्होंने वहां संचालित एलोपैथिक डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण कर एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को भी देखा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बराड़ ने चिकित्सकों और स्टाफ से बातचीत कर जमीनी स्तर पर संसाधनों की उपलब्धता और सेवा वितरण प्रणाली की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अस्पतालों का औपचारिक उद्घाटन होने के बाद यहां पंचकर्म चिकित्सा सहित विभिन्न उन्नत आयुष सेवाएं जल्द शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर देते हुए स्वच्छता, मरीजों की देखभाल और कार्यकुशलता के उच्च मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए। बराड़ ने कहा कि सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी की जाएं, ताकि अस्पताल बिना किसी देरी के पूरी तरह कार्यशील हो सकें और शुरुआत से ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर आयुष निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सुमन सिंह और मुख्य अभियंता सीबी ओझा समेत प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed