फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayush hospital will be built in Yamunanagar and an Ayush village will be built in every district, Haryana News

Chandigarh News: यमुनानगर में आयुष अस्पताल और हर जिले में बनेगा एक आयुष ग्राम

Sat, 12 Apr 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ayush hospital will be built in Yamunanagar and an Ayush village will be built in every district, Haryana News
हरियाणा राज्य आयुष सोसाइटी की बैठक में 73.02 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य आयुष सोसायटी की शासी निकाय (गवर्निंग बाॅडी) की बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 2025-26 के लिए 73.02 करोड़ रुपये की कार्य योजना को मंजूरी दी गई है। पिछले साल यह 45 करोड़ रुपये थी। यमुनानगर के ललहारी कलां गांव में 15 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तर का आयुष अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी गई। इस अस्पताल में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी प्रणालियों पर आधारित उपचार किया जाएगा। वहीं, हिसार के मय्यड़ में 50 बिस्तर वाले आयुष अस्पताल को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए 8 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में छह पंचकर्म केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें विषहरण, कायाकल्प और तनाव मुक्ति पर केंद्रित विशेष उपचारों के लिए 3.6 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। 66 लाख रुपये की लागत से 22 गांवों को आयुष ग्राम के तौर पर विकसित किया जाएगा। ये आयुष ग्राम बीमारियों को रोकने और सामुदायिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए योग, स्वस्थ आहार और प्राकृतिक उपचार को बढ़ावा देंगे। आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम का विस्तार अंबाला, करनाल, चरखी दादरी, भिवानी, नारनौल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, नूंह, रेवाड़ी, कैथल, पलवल और यमुनानगर जैसे जिलों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को पारंपरिक उपचारों के माध्यम से मधुमेह और हृदय रोगों से निपटने में मदद करने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बैठक के दौरान राज्य में मोबाइल आयुष इकाइयों के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया ताकि नागरिक अपने घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक आरएस ढिल्लों भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed