फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayodhya Ram Temple: Chandigarh echoed with name of Ram, see pictures

Ayodhya Ram Temple: रामलला के दर्शन होते ही भावुक हुए भक्त, टीवी पर देखकर ही उतारी आरती, देखें तस्वीरें...

Mon, 22 Jan 2024 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 02:13 PM IST
सार

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरा देश राममय हो गया। चंडीगढ़ में भी राम नाम की धूम रही। सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों से सजाया गया। सुबह से ही हवन और भंडारे शुरू हो गए। रामलला के प्रथम दर्शन का साक्षी पूरा चंडीगढ़ बना।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Chandigarh echoed with name of Ram, see pictures
राममय हुआ चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराज गए। पूरा चंडीगढ़ भी राम नाम में डूब गया। मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किय गया। सोमवार सुबह से जगह-जगह भंडारे शुरू हो गए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के प्रथम दर्शन कर भक्त भावविभोर हो गए। लोगों ने टीवी पर देखकर ही अपने आराध्य की आरती उतारी। कई जगह आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर ऑफिस में राम जी सहित अयोध्या राम मंदिर का मॉडल विधिवत रूप से स्थापित किया गया। मेयर अनूप गुप्ता ने आह्वान के अनुसार पांच दिये भी प्रज्वलित किए। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ चल रहा है।



पंचकूला में भी चौक-चौराहे, मंदिर, घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान श्रीराम लिखे भगवा झंडों से सज गए। वाहनों पर भी भगवा झंडा लहराता नजर आया। सेक्टर 20 स्थित गोगा माडी मंदिर के बाहर भाजपा नेता रामवीर भट्टी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद आतिशबाजी की।  



जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ, पूजा, हवन हो रहे हैं। महिला कीर्तन मंडलियां घरों, मोहल्लों और मंदिरों में श्रीराम का गुणगान कर रहीं हैं।



बाजारों, मुख्य मार्गों को रंगबिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया गया है। शहर से कई लोग अयोध्या भी पहुंचे हैं। वहीं, लाखों श्रद्धालुओं ने प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा।  

मोहाली के मंदिरों में भी हवन यज्ञ हुए। चंडीगढ़ में सेक्टर 26 स्थित सब्जी मंडी में शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed