{"_id":"a86d017123388d1aa75605af080aad04","slug":"awadhi-and-muglai-food-fest-in-jw-marriot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवधी और मुगलई डिश चखनी हैं तो आएं मैरियट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधी और मुगलई डिश चखनी हैं तो आएं मैरियट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने में अक्सर लोग कुछ नया चाहते हैं। इसलिए लोगों के लिए नॉर्थ इंडिया की डिश के अलावा सैफ्रान में अवधी, मुगलई डिश भी जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
जे डब्ल्यू मैरियट के सैफ्रान में जुड़े नए मेन्यू के बारे में शेफ पल्लव सिंघल ने जानकारी दी। सैफ्रान में अभी तक सिर्फ उत्तर भारत से जुड़ी डिश ही परोसी जाती थीं।
विज्ञापन
सिंघल ने बताया बुफे की शुरुआत में गोलगप्पे के साथ सेब का जूस सर्व किया जाएगा। साथ ही इस बार स्पेशल चटपटी चाट भी लॉन्च किया गया है। इसमें आलू और अनार की चाट के साथ कुरकुरा पान का पत्ता स्पेशल एलीमेंट है।
विज्ञापन
पान के पत्ते को डीप फ्राइड करने के बाद होममेड मसालों के साथ गुलकंद डालकर सर्व किया जाता है। मेन कोर्स में हरे साग के साथ पनीर, कढ़ाई झींगा, लौकी कोफ्ता करी डिश मिलेगी।
स्वीट डिश में पान कुल्फी और गुलाब और गुलकंद की खीर होगी। इसके लिए दो नए शेफ शिव अरोड़ा और मोहम्मद मुम्मताज को शामिल किया है। मेन्यू में कुल 60 डिश शामिल हैं, जिसमें से कुछ पुरानी है।
साथ ही नॉनवेज और वेज के लिए बहुत ज्यादा वैरायटी जोड़ी गई है। इस मेन्यू की कीमत 950 रुपये पल्स टैक्स प्रति व्यक्ति से लेकर 3000 रुपये पल्स टैक्स रखी गई है।