{"_id":"584c342b4f1c1b104f44b556","slug":"avtar-singh-brar-former-education-minister-of-punjab-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री का निधन, सीएम बादल ने जताया दुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री का निधन, सीएम बादल ने जताया दुख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री अवतार सिंह बराड़
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री और पीआरटीसी के चेयरमैन अवतार सिंह बराड़ नहीं रहे। वह पिछले कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल थे। बराड़ के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दुख व्यक्त किया है। वे पीआरटीसी के चेयरमैन भी रहे। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने बराड़ को एक समर्पित ईमानदार राजनीतिज्ञ करार दिया। शोक व्यक्त करने वालों में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि बराड़ तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के मंत्रालय में शिक्षा मंत्री रहे और 15,000 से ऊपर अध्यापकों की भर्ती की। इस के बाद उन को युवक सेवाओं विभाग का मंत्री बना दिया गया। कुछ साल पहले वह कांग्रेस पार्टी छोड़ कर शिरोमणि अकाली दल में चले गए थे और पार्टी ने उन को पीआरटीसी का चेयरमैन बनाया हुआ था।