{"_id":"5b6185214f1c1be2588b4572","slug":"automatic-multistory-parking-in-chandigarh-on-three-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में तीन और जगहों पर बनेगी आटोमेटिक मल्टी स्टोरी पार्किंग, जानिए कहां-कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में तीन और जगहों पर बनेगी आटोमेटिक मल्टी स्टोरी पार्किंग, जानिए कहां-कहां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Aug 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
parking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के प्रमुख एरियों में पार्किंग की दिक्कत दूर करने के लिए मल्टी स्टोरी आटोमेटिक पार्किंग बनाईं जाएंगी, जो सात मंजिला होंगी। इस समय इस तरह की पार्किंग नासिक, बंगलूरू और दिल्ली में है। इस तरह की पार्किंगों को स्टडी करने के लिए अधिकारी और पार्षद वहां जाएंगे।
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में इस तरह की तीन मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का फैसला लिया गया है जो कि आटोमेटिक होंगी। इसे चलाने के लिए ज्यादा कर्मचारी भी तैनात करने की जरूरत नहीं होगी। यह पार्किंग काफी कम जगह पर बन जाएगी।
वाहन पार्क करने के बाद वे अपने आप ऊपर की मंजिलों में चले जाएंगे। जब चालक वापस अपनी कार लेने के लिए आएगा तो कार्ड स्वैप करने पर गाड़ी चालक के पास नीचे आ जाएगी। मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि इसी पार्किंग सेक्टर-22 किरण सिनेमा, सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट और सेक्टर-17 की साहिब सिंह पेड पार्किग में बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
ये तीनों ऐसे स्थल हैं जहां पर पार्किंग हमेशा फुल रहती है। इस समय शहर में सेक्टर-17 में सिर्फ मल्टीलेवल पार्किंग है। नगर निगम के अनुसार जो मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का फैसला लिया गया है उस पर खर्चा भी मल्टीलेवल पार्किंग के मुकाबले काफी कम आएगा और यह बन भी जल्दी जाएगी।
बैठक में कमिश्नर केके यादव, अतिरिक्त कमिश्नर सौरभ मिश्रा, पूर्व मेयर राज बाला मलिक, फरमिला देवी, गुरबख्श रावत, हीरा नेगी ने भी हिस्सा लिया।