{"_id":"640abbe1508c7f24efad4e2994a60464","slug":"auto-industries-workshop-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो उद्योग इकाइयों की वर्कशॉप अगले सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो उद्योग इकाइयों की वर्कशॉप अगले सप्ताह
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 08 Feb 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की को-ऑर्डिनेटर बिंदू रंजन ने उद्यमियों को बताया कि ऑटो के नए डिजाइनों से जुड़ी जानकारियां जुटाने एवं उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक इकाईयों की वर्कशॉप अगले सप्ताह से शुरु की जा रही है। इसमें पंचकूला की करीब 20 इकाईयां शामिल हो रही हैं।
यह जानकारी उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-आठ स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में की। सेमिनार ऑटो एंसिलरी कंपनियों को नवीनतम डिजायनों की जानकारियां मुहैया कराने के लिए आयोजित किया गया था।
इसमें पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली, डिजाइन एक्सपर्ट, एनआईडी के विशेषज्ञों के साथ-साथ उद्योग विभाग, हरियाणा के अधिकारी व हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
सेमिनार में बताया गया कि कैसे नए डिजायनों को इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भी बेहतर डिजायन की बदौलत कैसे ऑटो इंडस्ट्री को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शामिल हुए मिथिलेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से औद्योगिक विकास की गति में तेजी आएगी।
उद्योग विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर जयदीप कपूर ने कहा कि उद्यमियों की जरूरतों को हरसंभव पूरा किया जाएगा, ताकि ऑटो एंसिलरी इंडस्ट्री को बढ़ावा मिल सके।
वहीं, विशेषज्ञ सौरभ सिंह ने भी इनोवेटिव डिजाइन से जुड़ी जानकारियां दीं। इस सेमिनार में हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व प्रधान सीबी गोयल, पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता के साथ रजनीश गर्ग, एएल अग्रवाल भी शामिल हुए।