फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto Gangrape

ऑटो गैंग रेप मामले में पीड़ित पक्ष के वकील ने 376 ई शामिल करने की याचिका की दायर

Thu, 08 Aug 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Auto Gangrape
चंडीगढ़। जिला अदालत में बुधवार को ऑटो गैंगरेप मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित पक्ष के वकील ने केस में धारा 376-ई जोड़ने की अर्जी लगाई। धारा 376-ई के तहत दोषी को फांसी की सजा भी सुनाई जा सकती है। इस मामले के आरोपियों को एक अगस्त को दोषी करार दिया गया था। दोषियों में उत्तरप्रदेश के जिला आंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद इरफान और दिल्ली के सीमापुरी निवासी कमल हसन शामिल हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी, 376 (2जी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वीरवार को सुनवाई के दौरान अदालत दोषियों को सजा सुना सकती है।
विज्ञापन

मामला 13 दिसंबर 2016 का है। 21 वर्षीय पीड़िता अपनी ड्यूटी के बाद घर जा रही थी। पीड़िता ने पिकाडली चौक से घर जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो में दो व्यक्ति सवार थे। एक ऑटो चला रहा था, जबकि दूसरा पीछे बैठा था। आरोपियों ने सुनसान जगह पर ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर ऑटो रोक लिया और ऑटो ठीक करने का बहाना करने लगा। उसी दौरान ऑटो में बैठे आरोपी ने पीड़िता को धक्का दिया। इसी बीच दूसरे आरोपी ने चाकू निकालकर पीड़िता को धमकाया। बाद में दोनों ने उसके साथ सामूहिक रेप किया। रेप के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना केबारे में किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता ने घर जाकर सारी घटना अपनी मां को बताई। मां ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़िता के पहचान बताने पर पुलिस की ओर से आरोपियों के स्कैच ऑटो स्टैंड पर लगाए गए। जांच के बाद कमल हसन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, जबकि मोहम्मद इरफान को प्रॉडक्शन वारंट पर लाकर तीन दिन का रिमांड लिया गया था। इसके बाद उसका डीएनए टेस्ट करवाया गया। इस दौरान इरफान का डीएनए केस के साथ मैच हो गया। मोहम्मद इरफान पहले ही एक रेप मामले में सजा काट रहा है। पीड़िता ने टीआईपी के दौरान आरोपियों की पहचान की थी।
विज्ञापन

क्या है धारा 376-ई
अगर आरोपी को रेप मामले में पहले ही धारा 376 के तहत सजा हो रखी हो, तो उस पर धारा 376 ई लगाई जाती है। साल 2013 में निर्भया रेप केस केबाद यह संशोधन किया गया था कि यदि एक आरोपी अपराध को दोहराता है तो उस पर आईपीसी की धारा 376-ई लगाई जा सकती है। इस धारा के लगने पर दोषी को कम से कम आजीवन कारावास और फांसी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed