फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto drivers' strike Passenger upset

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Mon, 03 Nov 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 03 Nov 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers' strike Passenger upset

पूरे जिले भर में चल रही ऑटो चालकों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस कारण शहर में पूरे दिन ऑटो नहीं चले। इससे लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं, ऑटो चालकों ने सोमवार को भी एसटीए कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। इस कारण यात्रियों को आज भी पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सोमवार को ऑटो चालकों की हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होगी।
विज्ञापन


क्यों कि मोहाली के बड़ी संख्या में बच्चे रोजाना मोहाली समेत अन्य स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। बच्चों को स्कूल ले जाने में बड़ी संख्या में ऑटो लगे हैं। इस लिए अब सोमवार को बच्चों और उनके अभिभावकों को इस हड़ताल के कारण ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम को ऑटो चालकों की मीटिंग भी हुई, जिसमें सोमवार को सेक्टर-18 एसटीए कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया गया। साथ ही मांग पत्र देने की भी घोषण की गई।


जोगिदंरपाल सिंह, प्रधान, सहिबजादा अजीत सिंह ऑटो रिक्शा ड्राइवर यूनियन फेज-8 ने बताया कि सोमवार सुबह पहले दशहरा ग्राउंड में सभी ऑटो चालक एकत्र होकर मीटिंग करेंगे और मीटिंग के बाद एसटीए कार्यालय का घेराव करने के लिए पैदल चंडीगढ़ की ओर मार्च करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed