फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   auto drivers appear sincere bags full of jewelry and money returned

मिसालः ऑटो चालक को मिला गहनों और रुपयों से भरा बैग, तो लौटा दिया, पुलिसवाले भी कर रहे सैल्यूट

Tue, 30 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
auto drivers appear sincere bags full of jewelry and money returned
महिला को बैग वापस करता आटो चालक

कहा जाता है कि पैसे और सोने की चमक देखकर सभी का ईमान डगमगा जाता है। लेकिन एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिशाल पेश की। मामला चंडीगढ़ का है। यहां के मनीमाजरा इलाके में एक ऑटो चालक मोहम्मद शरीफ ने ईमानदारी की वो मसाल पेश की, जिसके बाद पुलिस भी उसको सैल्यूट कर रही है।

विज्ञापन


 दरअसल सोमवार सुबह 11.30 बजे मनीमाजरा के ऑटो ड्राइवर मोहम्मद शरीफ को मॉडर्न कांप्लेक्स से डीसी मनोटेसरी स्कूल के सामने वाली सड़क पर महिला बैग मिला। मोहम्मद शरीफ का कहना कि उस बैग को उठाकर कोई लड़का भागने की फिराक में था, लेकिन उससे बैग लेकर वे मनीमाजरा थाना पहुंचे और बैग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के हवाले किया। बैग खोलने पर उसमें सोने के गहने और कुछ कैश, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले। 

विज्ञापन

जांच के बाद पता चला कि यह बैग मॉडर्न कॉम्प्लेक्स निवासी महिला अमृतराज कौर का है। वे मॉडर्न कांप्लेक्स एक सरकारी स्कूल में अंग्रेजी की टीचर हैं। इसके बाद थाना प्रभारी ने उक्त महिला से संपर्क कर उन्हें उनका गहनों और कैश से भरा बैग मिलने की सूचना दी। महिला के मनीमाजरा थाना पहुंचने पर उसे यह बैग लौटाया गया। बैग में मौजूद गहनों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। 

बैग मिलने पर महिला ने जहां चैन की सांस ली, वहीं ऑटो ड्राइवर और मनीमाजरा पुलिस का आभार भी जताया। टीचर अमृत राज कौर ने बताया कि वह अपने एक्टिवा स्कूटर में आगे पांव के पास बैग रखकर मनीमाजरा अस्पताल जा रही थी।  फन रिपब्लिक के पास पहुंची तो उन्हें बैग गिरने का पता चला। उन्होंने वापस आकर पूरी सड़क पर बैग खोजा, लेकिन नहीं मिला। अमृतराज कौर ने ऑटो चालक को इनाम के तौर पर कुछ कैश देने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद शरीफ ने लेने से मना कर दिया। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि ऑटो चालक मोहम्मद शरीफ की ईमानदारी न सिर्फ प्रेरणा देती है, बल्कि यह भी बताती है कि इंसान की असली दौलत उसका पैसा नहीं बल्कि उसकी ईमानदारी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed