फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto driver Anil offer free rides for 5 days if India will win today

World Cup 2023: चंडीगढ़ में ऑटो ड्राइवर ने किया एलान, भारत मैच जीता तो पांच दिन फ्री रहेगी सर्विस

Sun, 19 Nov 2023 03:19 PM IST
ANI, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 03:19 PM IST
सार

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने अब तक सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। करोड़ों फैंस भारत की जीत की दूआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Auto driver Anil offer free rides for 5 days if India will win today
चंडीगढ़ में ऑटो ड्राइवर ने किया एलान, भारत मैच जीता तो पांच दिन फ्री रहेगी सर्विस - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में क्रिकेट के प्रति अलग ही प्रेम है। चंडीगढ़ में एक ऑटो रिक्शा चालक ने एलान किया है कि अगर भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह विश्व कप जीतता है तो वह पांच दिन तक शहर में फ्री ऑटो चलाएगा।
विज्ञापन


ऑटो चालक अनिल कुमार ने कहा कि वह 12 साल से ऑटो चला रहा है। जब भी किसी टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान को हराता है तो वह अगले दिन शहर में फ्री ऑटो चलाता है। इस बार वह भारत की जीत पर पांच दिन फ्री ऑटो चलाएगा। कहीं भी आना जाना फ्री रहेगा। उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि भारत यह मैच जीतेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इसमें एक ऑटो वाले का लड़का मोहम्मद सिराज है। वह कितनी अच्छी बॉलिंग करता है, वह नंबर वन हो गया, पंजाब से शुभमन गिल है, वह भी बाबर आजम को हटाकर नंबर वन पर आ गया। उन्होंने कहा कि भारत की टीम इस बार अच्छा कर रही है। विश्व की बड़ी बड़ी टीम बाहर हो गई हैं और भारत फाइनल में है यह एक गर्व का विषय है और उसे पूरे देश के साथ टीम इंडिया पर गर्व है।

छठ पूजा के दौरान एक महिला मोबाइल पर वर्ल्ड कप का मैच देखते हुए. फोटो अजय वर्मा

बड़ी स्क्रीन पर देखे जा रहे मुकाबले
चंडीगढ़ समेत पंजाब के विभिन्न शहरों में वर्ल्ड कप में जीत के जश्न की पूरी तैयारी की गई है। कई जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। होटलों, रेस्टोरेंट्स के अलावा सार्वजनिक स्थालों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।


लुधियाना के सराभा नगर मार्केट में लगी स्क्रीन भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखते लोग
लुधियाना, गुरदासपुर, सहित सभी शहरों में लोग मैच का आनंद ले रहे हैं। हरियाणा के पंचकूला में मैच की जीत को लेकर हवन भी किया गया है। चंडीगढ़ में छठ पूजा के दौरान भी लोग मोबाइल पर मैच देखते नजर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed