{"_id":"66f9d64ef34a9a42ac0947d7","slug":"auto-driver-and-his-accomplice-arrested-for-robbing-at-knifepoint-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-529377-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चाकू दिखाकर लूट करने वाले ऑटो चालक और उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चाकू दिखाकर लूट करने वाले ऑटो चालक और उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चाकू दिखाकर एक युवक को लूटने वाले ऑटो चालक व उसके साथी को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल मिश्रा और साजन शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उनका दो दिन का रिमांड मिला है।
पुलिस को दी शिकायत में हल्लोमाजरा निवासी उमेश यादव ने बताया कि शनिवार को उसने अपने घर जाने के लिए ट्रिब्यून चौक से ऑटो लिया था। ऑटो में पहले से ही एक युवक बैठा हुआ था। जब ऑटो 3 बीआरडी रोड के पास पहुंचा तो पहले से ऑटो में सवार युवक ने चाकू निकाला और उमेश के पेट पर रख दिया। चालक ने उमेश यादव को ऑटो से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उससे पर्स छीन लिया, जिसमें दो हजार रुपये की नकदी थी। इसके अलावा उसका मोबाइल भी छीन लिया और वहां से फरार हो गए। उमेश यादव ने की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।