फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auspicious time for weddings on Vasant Panchami

वसंत पंचमी पर होगी शादियों की धूम, शुक्र के अस्त होने पर भी खूब बजेगा बैंड-बाजा 

Mon, 08 Feb 2021 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी,  चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी,  चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Auspicious time for weddings on Vasant Panchami
मंदिरों में गणेश जी को दिए गए शादी के कार्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विवाह के लिए जरूरी है कि गुरु और शुक्र उदय रहें लेकिन इस बार शुक्र के अस्त होने के बावजूद शादियों का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस साल वसंत पंचमी पर सिद्ध मुहूर्त होने के कारण विवाह कार्य संपन्न होंगे। वसंत पंचमी 16 फरवरी को है। 

विज्ञापन


वसंत पंचमी पर चंडीगढ़ में शादियों की धूम रहेगी। मंदिरों में गणेश जी को लोग अपने बच्चों के विवाह के कार्ड अर्पित करने आ रहे हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के सभी पुजारी बुक हैं। इस दिन बड़ी संख्या में विवाह कार्य संपन्न होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ निगम की गाड़ियों के टैंक में लगे सेंसर, सॉफ्टवेयर बताएगा-कितना पेट्रोल डलवाया, गाड़ी कितनी चली
विज्ञापन
विज्ञापन


देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि 2020 के दिसंबर से अप्रैल 2021 तक खर (पौष)  मास, गुरु अस्त व शुक्र अस्त के कारण विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत आदि संस्कारों के लिए मुहूर्त की कमी है।

15 दिसंबर 2020 से खरमास प्रारंभ हुआ था। 17 जनवरी से गुरु अस्त एवं 8 फरवरी से शुक्र अस्त होने के कारण भी मुहूर्त कम थे। गुरु या शुक्र अस्त होते हुए भी जो स्वयं सिद्धमुहूर्त (अनपूछ मुहूर्त) हैं, उनमें भी शादियां कर सकते हैं। 16 फरवरी को वसंत पंचमी पर इस बार सर्वार्थसिद्धि योग भी है और यह अनपूछ मुहूर्त है। 

पहला नवरात्र भी सिद्धमुहूर्त

इसी प्रकार, 13 अप्रैल को विक्रमी संवत 2077 का प्रथम दिवस अर्थात पहला नवरात्र भी सिद्धमुहूर्त है और इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी है। इसलिए 16 फरवरी वसंत पंचमी एवं 13 अप्रैल बैसाखी के दिन शादियां संपन्न होंगी। 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन भी सिद्ध मुहूर्त है। सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने कहा कि उनके सभी पुजारी बुक हैं। ये पुजारी नौ शादियां कराएंगे। पांच विवाह दिन में और चार रात्रि लग्न में संपन्न होंगे।

वसंत पंचमी को सर्वार्थसिद्धि योग
सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे का कहना है कि वसंत पंचमी को सवार्थसिद्धि योग और सिद्धियोग के कारण विवाह कार्य संपन्न होंगे। वसंत पंचमी को पूरा दिन और रात सर्वार्थसिद्धि योग हैं।  

15 कार्ड गणेश जी को किए अर्पित
सेक्टर-32 के प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अभय चंद्र झा ने बताया कि जिनके घरों में बेटे-बेटियों की शादियां हैं, वे मंदिर में आकर गणेश जी को निमंत्रण देने के लिए कार्ड लेकर आ रहे हैं। अब तक 15 से भी अधिक बेटे-बेटियों के माता-पिता गणेश जी को कार्ड अर्पित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed