{"_id":"8ef0769dead8a8dd9006c26e816b9546","slug":"audition-for-dance-competition-on-15-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस में कैरियर बनाना है तो 15 को दें ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस में कैरियर बनाना है तो 15 को दें ऑडिशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jun 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ डांस अकादमी और ओएक्सएल स्कूल ऑफ मल्टीमीडिया ने एक नृत्य प्रतियोगिता ‘ड्रीम टू डांस’ 15 जून को होगी। अलग-अलग जगह से आकर बच्चे इसमें बड़ी उत्सुकता से भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता के ऑडिशन 15 जून को सेक्टर-34ए स्थित ओएक्सएल स्कूल ऑफ मल्टीमीडिया में लिए जा रहे हैं। चंडीगढ़ डांस अकादमी की प्राकृति कुंवर ने कहा कि हम सकारात्मक वातावरण में नृत्य की शिक्षा में उत्कृष्टता प्रदान करते हैं। हमारी कक्षाओं में विभिन्न प्रकार के नृत्य सिखाए जाते हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-38 और सेक्टर-9 डी स्थित अकादमी में पिछले कई वर्षों से विद्यार्थी नृत्य सीख रहे हैं। ओएक्सएल के वाइस प्रेसीडेंट अश्वनी कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी नृत्य और एक्टिंग में अपने कैरियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए हम ऐसा मंच मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ डांस अकेडमी और ओएक्सएल ने इस प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार और ओएक्सएल से एक्टिंग कोर्स करने पर फीस में डिस्काउंट देने की घोषणा की है।