फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Audi car Hits Intelligence Bureau personnel, injured

ऑडी कार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो कर्मी को मारी टक्कर, जख्मी

Mon, 17 Aug 2020 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Audi car Hits Intelligence Bureau personnel, injured
चंडीगढ़। सेक्टर-32/46 डिवाइडिंग रोड के पास मोटरसाइकिल सवार इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक कर्मी को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान सेक्टर-46ए निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो मे जीओ-1 के पोस्ट पर कार्यरत है। बीते शुक्रवार को वह मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था। सेक्टर-33 के डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ऑडी कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार बैक करते हुए साइकिल सवार महिला को रौंदा, चालक फरार
चंडीगढ़। सेक्टर-55 के मेन रोड के पास कार बैक करने के दौरान स्विफ्ट कार चालक साइकिल सवार महिला को रौंदकर फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलसोरा निवासी घायल महिला राजपाता को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में राजपाता ने बताया कि वह सेक्टर-40 में कपड़ा स्त्री करने का काम करती है। काम से वापस लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हो गई। बयान पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके कार चालक आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed