फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of VIP numbers of new series CH01-CE, registration from Monday

चंडीगढ़ का वीआईपी नंबर लेना है सपना तो करना होगा यह.. नई सीरिज सीएच01-सीई के वीआईपी नंबरों की नीलामी, सोमवार से कराएं पंजीकरण

Sun, 11 Apr 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Auction of VIP numbers of new series CH01-CE, registration from Monday
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) एक बार फिर अपने कई सीरिज सीएच01-सीई के नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इस नीलामी में शामिल होने के लिए शहरवासी सोमवार से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 22 अप्रैल को आखिरी बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन नीलामी में शामिल होने के लिए 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 19 अप्रैल शाम 5 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद 20 अप्रैल से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी और 22 अप्रैल को आखिरी बोली लगाई जाएगी। वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए खुद को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, वही नीलामी में भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। इस बार नीलामी के लिए पुरानी सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी रखा जाएगा। इसमें सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed