फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of remaining kiosks of Happiness Photo Market today

Chandigarh News: हैप्पीनेस फोटो मार्केट के बचे हुए कियोस्क की नीलामी आज

Thu, 25 May 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Auction of remaining kiosks of Happiness Photo Market today
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-5 में बनाई जा रही हैप्पीनेस फूड मार्केट के बचे हुए कियोस्क की ऑनलाइन नीलामी 25 मई को की जाएगी। इसके लिए एचएसवीपी ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। इन कियोस्क की इस महीने यह तीसरी बोली है। लोग भी कियोस्क की बोली बढ़-चढ़ कर लगा रहे हैं। 14 मई को हुई नीलामी में एक कियोस्क की कीमत 1.75 करोड़ रुपये तक लगी है। अब तक हैप्पीनेस फूड मार्केट के 12 कियोस्क बेचे जा चुके हैं। इनकी बोली 1.75 करोड़ रुपये तक पहुंची। 14 मई को हुई नीलामी में 5 कियोस्क बेचे गए जबकि उससे पहले 11 मई को 7 कियोस्क बेचे गए थे। एचएसवीपी ने इनकी रिजर्व प्राइस 83 लाख रुपये रखी थी। एचएसवीपी की ओर से शहर के सेक्टर-5 में एशिया की सबसे बेहतर मार्केट डेवलप करने का दावा किया जा रहा है। इस मार्केट में 40 कियोस्क बनाए जाएंगे। यहां पर आने वाले लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं भी दी जाएंगी। मई में तीन दिन इन कियोस्क की ऑक्शन के लिए रखे गए थे। 11 और 14 मई को ऑक्शन हो चुकी है। अब 25 मई को तीसरी ऑक्शन की जाएगी। मार्केट में 40 कियोस्क बनाए जाने हैं। इनमें से 38 कियोस्क 3.05 बाई 6.05 मीटर के होंगे जबकि दो कियोस्क 6.10 बाई 6.10 मीटर के रहेंगे। शुरुआत में कियोस्क के साथ बेसमेंट की सुविधा का प्रावधान नहीं था, मगर अब एचएसवीपी ने बेसमेंट की भी मंजूरी देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


वर्जन...
सेक्टर-5 में हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट बनाई जा रही है। 25 मई को इन कियोस्क के लिए तीसरी बार नीलामी की जाएगी। लोग कियोस्क खरीदने में अच्छा-खासा रुझान दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

- मानव मलिक, ईओ पंचकूला, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed