फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of fancy numbers of ch01-cj series today

सीएच01-सीजे सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी आज

Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Auction of fancy numbers of ch01-cj series today
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) नई सीरीज सीएच01-सीजे के साथ ही बाकी बची पुरानी सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी कर रहा है, जिसके लिए शनिवार शाम पांच बजे तक आखिरी बोली लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

14 अप्रैल को बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। शुक्रवार शाम तक सीएच-01सीजे 0001 नंबर के लिए अधिकतम 8.50 लाख रुपये की बोली लगी है, जिसका आरक्षित मूल्य 50 हजार रुपये था। इसी तरह शाम तक 0002 के लिए 1.01 लाख, 0003 के लिए 1.03 लाख और 0005 के लिए 2.21 लाख रुपये की बोली लगी है। अब शनिवार शाम 5 बजे तक सभी फैंसी नंबरों के लिए वाहन चालक आखिरी बोली लगा सकेंगे। पिछली बार सीएच01-सीएच सीरीज के नंबरों की ऑक्शन में विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे अब तब तक का सबसे अधिक 2 करोड़ 31 लाख 15 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 24.40 लाख रुपये में नीलाम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed