फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of Chandigarh heritage chair in Spain halted

Chandigarh News: स्पेन में चंडीगढ़ की हेरिटेज कुर्सी की नीलामी पर लगी रोक

Sun, 26 Jul 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Auction of Chandigarh heritage chair in Spain halted
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर को विदेशों में नीलाम होने से बचाने में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। स्पेन के बार्सिलोना स्थित सेटडार्ट ऑक्शन हाउस में 22 जुलाई को प्रस्तावित पियरे जेनरेट की डिजाइन की गई हेरिटेज हैंगिंग आर्मचेयर की नीलामी फिलहाल रोक दी गई है। यह फैसला भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास की कूटनीतिक पहल के बाद लिया गया। अब इस कुर्सी के स्वामित्व, मूल स्रोत (प्रोवेनेंस) और कानूनी स्थिति की जांच पूरी होने तक नीलामी नहीं होगी।
विज्ञापन

वर्ष 1952 में स्विस वास्तुकार पियरे जेनरेट द्वारा डिजाइन की गई भारतीय सागौन की लकड़ी, चेन और रस्सियों से बनी इस कुर्सी की अनुमानित कीमत 12,000 से 14,000 यूरो रखी गई थी। स्पेन में भारत के राजदूत जयंत एन. खोबरागड़े के नेतृत्व में भारतीय दूतावास ने स्पेन के विदेश और संस्कृति मंत्रालय से समन्वय किया। दूतावास ने सहयोग के लिए स्पेन सरकार और सेटडार्ट ऑक्शन हाउस का आभार भी जताया। इससे पहले जून 2026 में पेरिस में भी चंडीगढ़ की दो ऐतिहासिक आर्मचेयर की नीलामी भारत के हस्तक्षेप से रुकवाई गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed