फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   auction of 22 sites of residential and comersial by GMADA on 22 June

तैयार रहें, गमाडा जल्द ही लगाने जा रही है 22 साइटों की बोली

Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
auction of 22 sites of residential and comersial by GMADA on 22 June
प्रॉपर्टी नीलामी - फोटो : डेमो फोटो

गमाडा ने 22 जून को प्रॉपर्टी नीलाम करने का फैसला लिया है। इस दौरान रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल, नर्सिंग होम, स्कूल, बूथ और एससीओ समेत कुल 22 साइटों की बोली लगेगी। 

विज्ञापन

नीलामी सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगी। गमाडा ने नीलामी के लिए सभी नियम व शर्तें तय कर दी है। वहीं, नीलामी प्रक्रिया की वीडियो करवाई जाएगी। इसके अलावा सरकार की तरफ से विशेष ऑब्जर्वर भी नीलामी स्थल पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक, नीलामी करने से पहले उन साइटों की निशानदेही की गई। साइटों की लोकेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा रिजर्व प्राइज तय करते समय भी कई चीजों को ध्यान में रखा गया है। वहीं, नीलामी को हिट करने के लिए शहर के रियल एस्टेट मार्केटों के माहिरों से भी चर्चा की गई। गमाडा अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार नीलामी का रिस्पांस बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी से लेनी होगी अनुमति
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक जो लोग नीलामी साइट जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्हें पुडा बिल्डिंग रूल्स 2013 का पालन करना होगा। स्कूल साइट्स में एफएआर 1:1.0 रहेगी। साइट के सब डिवीजन की अनुमति नहीं रहेगी। जबकि इमारत की ऊंचाई के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति लेनी होगी।

नर्सिंग होम को छोड़कर सारी साइट्स नई
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक, नीलामी में रखी गई 22 साइटों में से सभी साइट्स नई हैं। जबकि एक मात्र नर्सिंग होम की साइट पुरानी है। वहीं, इसके भी रिजर्व प्राइस में कटौती नहीं की गई है।

नौ साइट्स ही बिक पाई
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ दिसंबर 2015 में नीलामी की थी। इसमें से केवल नौ साइट्स ही बिक पाई थीं। इस दौरान गमाडा ने करीब 12 करोड़ कमाए थे, जबकि अधिकतर साइटों पर कोई खरीदार नहीं आया था।


वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 182 करोड़ में खरीदी थी साइट
गमाडा ने एयरोसिटी के कामर्शियल एरिया को भी विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले हुई ऑक्शन में नोएडा की वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर नाम की कंपनी में 182 करोड़ रुपये की साइट खरीदी थी। जो कि अब तक की सबसे महंगी साइट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed