फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attendance will be recorded in CHB by showing face from 1 March

एक मार्च से सीएचबी में चेहरा दिखाकर ही दर्ज होगी उपस्थिति

Thu, 18 Feb 2021 02:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Attendance will be recorded in CHB by showing face from 1 March
चंडीगढ़। प्रशासन के लगभग सभी विभागों में बायोमीट्रिक मशीन उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने एक कदम आगे बढ़कर ‘फेस स्कैनर’ लगाने जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों व अधिकारियों को चेहरा दिखाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। एक मार्च से यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने अनुसार, पुराने बायोमीट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा। बोर्ड ने इस नई व्यवस्था की तैयारियां जल्द पूरी करने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सीएचबी अपनी अधिकतम सेवाओं को ऑनलाइन कर चुका हैं और जो सेवाएं रह गई हैं, उनको भी जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अब उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए ये नई व्यवस्था लागू कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना काल के दौरान बायोमीट्रिक उपस्थिति व्यवस्था से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहा। यही कारण है कि अधिकतर सरकारी और निजी कार्यालयों में इसको बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed