{"_id":"5ef4fcab8ebc3e42ef42eb0f","slug":"attempted-robbing-of-atm-the-incident-took-place-by-spraying-black-on-cctv-installed-in-sbi-atm-in-sector-44c-chandigarh-news-pkl379328629","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में एसबीआई का एटीएम लूटने की कोशिश, सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे करके की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में एसबीआई का एटीएम लूटने की कोशिश, सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे करके की वारदात
Fri, 26 Jun 2020 03:00 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से की गई छेड़छाड़ की जांच करती पुलिस
चंडीगढ़ सेक्टर-44सी स्थित एसबीआई के एटीएम को लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात से पहले आरोपियों ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे कर दिया। इसके बाद एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते सप्ताह किशनगढ़ में एटीएम से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
वारदात बुधवार रात करीब एक बजे की है। सेक्टर-44सी मार्केट में एसबीआई का एटीएम है। वीरवार सुबह जब एटीएम पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा तो वह हैरान रह गया। एटीएम को पिछले साइड से तोड़ने की कोशिश की गई थी। बूथ में लगे सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे किया गया था। इसके बाद जानकारी बैंक अधिकारियों को दी गई। सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू की।
पुलिस जांच में सामने आया कि एक युवक एटीएम बूथ के बाहर खड़ा था, जबकि दूसरे ने एटीएम बूथ में जाकर सीसीटीवी पर स्प्रे किया और फिर एटीएम को पिछली तरफ से तोड़ने की कोशिश की। काफी देर मशक्कत के बाद जब कामयाब नहीं हुए तो फरार हो गए।
विज्ञापन
रात में नहीं था कोई सिक्योरिटी गार्ड
एटीएम बूथ पर रात 9 से सुबह 9 बजे तक सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। ऐसे में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात का पता उस उक्त लगा, जब अगली सुबह सिक्योरिटी गार्ड पहुंचा। पुलिस ने धुंधली सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दोनों केस को जोड़कर देख रही है पुलिस
बीते 18 जून को किशनगढ़ स्थित एटीएम के पिछले हिस्से को खोलकर आरोपी 7.64 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया था, जबकि यह केस अभी तक अनसुलझा है। वहीं, इस केस में भी आरोपियों ने पहले एटीएम तोड़ने की कोशिश की और फिर पिछली साइड से कोड के जरिए एटीएम खोलना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं होने पर फरार हो गए। पुलिस इस केस को किशनगढ़ के केस से जोड़कर देख रही है।