फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to murder of girl student by masked man in collage hostel

गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा संग खौफनाक वारदात, कैंपस में दहशत

Thu, 13 Aug 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Thu, 13 Aug 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder of girl student by masked man in collage hostel

एक नकाबपोश ने हॉस्टल में सो रही बीएससी फैशन टेक्नोलॉजी की छात्रा का गला दबाकर मारने की कोशिश की। अचानक लड़की की आंखें खुली और लड़की के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का है।

विज्ञापन


गांव जलवेड़ा स्थित कांटिनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में वीरवार रात ढाई बजे एक नकाबपोश ने हॉस्टल में सो रही बीएससी फैशन टेक्नोलॉजी की छात्रा का गला दबाने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं मामले के रोष स्वरूप विद्यार्थी कॉलेज गेट पर सुबह आठ बजे से धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों ने कॉलेज में किसी भी व्यक्ति को दाखिल नहीं होने दिया और कालेज मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही डीएसपी जगजीत सिंह जल्ला, कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा और कॉलेज के सीएमडी बीएस संधू मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट पर अनदेखी करने का आरोप लगाया और हॉस्टल में सुरक्षा प्रबंध पूरे करने की मांग की। लड़कियों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की ओर कभी ध्यान नहीं दिया जाता। चार माह पहले भी ऐसा ही एक मामला हुआ था, जिसमें मैनेजमेंट ने उन्हें सीएमडी तक जाने ही नहीं दिया।

लड़कियों ने कहा कि उनके हॉस्टल के कमरों के दरवाजों की कुंडियां टूटी पड़ी हैं और यह घटना भी कुंडी टूटे होने के कारण हुई है।

इसके बाद कालेज मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों के साथ बैठक की। इसमें फैसला किया गया कि सुरक्षा प्रबंधों में जो खामियां हैं, उन्हें 48 घंटों में दूर कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर दोपहर एक बजे धरना हटाया गया।

पीड़िता ने बताया कि कोई व्यक्ति उसके कमरे में घुसा जिसने नकाब पहना हुआ था। जैसे ही उसका गला दबाया तो उसकी आंख खुल गई। शोर मचाने पर उसकी रूम मेट भी उठ गई और आरोपी फरार हो गया। कमरे की बैडशीट भी ब्लेड से कटी हुई थी। बता दें कि कॉलेज की सुरक्षा में दस सिक्योरिटी गार्ड और एक महिला गार्ड तैनात हैं।


कर्नल बीएस संधू, सीएमडी के अनुसार 15 साल के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं समझता हूं कि इसमें हमारी ही कोई कमी है। हम इस मामले की तह तक जाएंगे। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जगजीत सिंह जल्ला, डीएसपी  ने बताया कि इस संबंध में जांच चल रही है, जो भी मामला सामने आएगा उसी हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed