{"_id":"5e6128838ebc3eeb5e75f152","slug":"attacked-on-youth-with-knife-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: प्रेमिका से संबंध के संदेह में युवक पर हमला, पेट में मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: प्रेमिका से संबंध के संदेह में युवक पर हमला, पेट में मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 05 Mar 2020 10:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित प्राइवेट अस्पताल के कर्मी पर एक युवक ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। घायल की पहचान जसकुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी ज्योति सिंह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। उसे पुलिस ने गुरुवार को भुच्चो मंडी के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसपी (देहात) गुरबिंदर सिंह संघा ने बताया कि मलखविंदर सिंह अपने रिश्तेदार गुरसेवक सिंह के साथ बुधवार को आदेश अस्पताल में काम करने वाले अपने भाई जसकुलविंदर सिंह से मिलने आया हुआ था। जब वो अस्पताल की कैंटीन से बाहर निकलने लगे तो सामने से आए एक युवक ने उनके भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल को लोगों ने तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी ज्योति सिंह भुच्चो के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चाकू समेत भुच्चो मंडी के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने खुलासा किया कि उक्त अस्पताल के साथ लगते कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की के साथ उसके प्रेम संबंध थे। आरोपी को संदेह था कि उसकी प्रेमिका के जसकुलविंदर सिंह के साथ भी प्रेम संबंध हैं। इस कारण उसने जसकुलविंदर सिंह को मारने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी को उक्त मामले में नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन