फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Uttarakhand cell chief Shashank Bhatt in Manimajra

चंडीगढ़ में भाजपा नेता पर हमला: उत्तराखंड सेल के प्रधान शशांक भट्ट ने बेटी की स्कूल बस में चढ़कर बचाई जान

Mon, 23 Sep 2024 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:12 AM IST
सार

मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में बेटी को स्कूल बस में चढ़ाने आए भाजपा नेता शशांक भट्ट पर सात आठ युवकों ने हमला कर दिया। शशांक भट्ट ने स्कूल बस में चढ़कर अपनी जान बचाई, उसके बाद हमलावर उसकी गाड़ी को बुरी तरह तोड़फोड़ करके भाग गए। 

विज्ञापन
Attack on Uttarakhand cell chief Shashank Bhatt in Manimajra
चंडीगढ़ में उत्तराखंड सेल के प्रधान पर हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

इंदिरा काॅलोनी में सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता शशांक भट्ट पर हाॅकी-डंडों से हमला कर दिया और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। शशांक चंडीगढ़ भाजपा के उत्तराखंड सेल के युवा विंग के राज्य प्रधान हैं। वारदात के समय वह अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाने के लिए काॅलोनी से बाहर आए थे।

बेटी को स्कूल बस में चढ़ाकर वह कार से वापस घर जा रहे थे। सरकारी हाईस्कूल पॉकेट नंबर-8 के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने काले कपड़े से मुंह ढकने के साथ हेलमेट पहन रखा था। हमलावरों ने डंडे और हाॅकी से वार कर कार के शीशे तोड़ दिए। शशांक के मुताबिक, एक हमलावर के हाथ में पिस्तौल भी थी, जो उन्हें गाली देकर सबक सिखाने की बात कह रहा था।  
विज्ञापन


शशांक ने कार से निकलकर दाैड़ लगा दी और 100 मीटर दूरी खड़ी बेटी के स्कूल बस में चढ़ गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया, जिसके चलते हमलावर हाॅकी-डंडे फेंककर भाग गए। शशांक ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई। आईटी पार्क थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रिकाॅर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
शशांक भट्ट ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम चलाई थी। युवाओं को नशे से दूर करने के लिए वह हर साल किक्रेट टूर्नामेंट भी करवाते हैं। उनका कहना कि वह नशा समेत अन्य गलत गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। भाजपा के मंडल-4 के प्रधान अमित बिड़ला ने इस हमले की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed