फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on relief train by Angry people in amritsar

अमृतसर रेल हादसे पर भड़का लोगों का गुस्सा, रिलीफ ट्रेन पर किया हमला, शीशे भी तोड़े

Fri, 19 Oct 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Fri, 19 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Attack on  relief train by Angry people in amritsar
अमृतसर रेल हादसा

अमृतसर के जोड़ा रेलवे फाटक के पास हुए ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों को अमृतसर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। रेल डिवीजन फिरोजपुर के एडीआरएम नरेश वर्मा ने बताया कि रेल हादसे में कितने लोग मरे हैं, यह स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंच कर ही मरने वालों की सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल उक्त सेक्शन पर कोई ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित होगी।

विज्ञापन




अमृतसर के एक रेल अधिकारी के मुताबिक रेलवे फाटक जोड़ा के पास गोल्डन एवेन्यू के खुले मैदान में दशहरा समारोह मनाया जा रहा था। मैदान खचाखच भरा था। इनमें ज्यादातर मजदूर थे। जैसे ही पुतलों का दहन किया गया, पटाखे दागे जाने लगे, राकेट जैसे पटाखे लोगों की तरफ हुए और आग के सेक से लोग ट्रैक की तरफ दौड़े।

विज्ञापन

Attack on  relief train by Angry people in amritsar
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी

इसी दौरान घटनास्थल से हावड़ा-अमृतसर (12054) ट्रेन गुजर चुकी थी। अंधेरा होने के कारण लोगों को दूसरी ट्रेन के बारे में पता नहीं चला। उसी समय वहां पर जालंधर-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन डीएमयू (74643) ट्रेन गुजरी। ट्रैक पर कई लोग खड़े थे, जिन्हें ट्रेन कुचलते हुए गुजर गई। 

इसके बाद गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन पर हमला बोल दिया और ट्रेन के शीशे तोड़ दिए। ट्रेन में रेलवे के डाक्टर और अधिकारी सवार थे। रेल अधिकारी ट्रेन को वहां से वापस दौड़ाकर अमृतसर ले गए। रेल अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से सीआरबी अश्वनी लोहानी और जीएम विश्वेष चौबे दिल्ली से स्पेशल ट्रेन के जरिए अमृतसर के लिए रवाना हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक 61 लोगों के मरने की खबर है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed