फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Police party, Constable injured

Chandigarh News: हुल्लड़बाजों को रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला, सीनियर कांस्टेबल पर चढ़ाई बाइक, टांग टूटी

Sun, 24 Mar 2024 10:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Attack on Police party, Constable injured
थाना अनाज मंडी पुलिस ने 22 आरोपियों को किया नामजद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। हुल्लड़बाजों को रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने इस दौरान मोटरसाइकिल पुलिस पार्टी की अगुवाई कर रहे सीनियर कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह पर चढ़ा दिया, जिससे उनकी दाईं टांग टूट गई है। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 22 लोगों को इस मामले में नामजद कर लिया है, जबकि कुछ अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामजद आरोपियों में राजविंदर सिंह निवासी रणजीत विहार, अबी, आकाश, विष्णु, आदित्या, गोल्डी सिंह, अजय कुमार, सागर, कर्ण, सरब सभी निवासी अलीपुर अराइयां पटियाला, सचिन, रोशनस शिवा निवासी भारत नगर पटियाला, बिल्ली, अभि निवासी सुखराम कालोनी पटियाला, विजय निवासी फोकल प्वाइंट पटियाला, बावा, सन्नी, बाबी निवासी गांव दौलतपुर, रोशन कुमार निवासी रणजीत विहार पटियाला, सोमनाथ निवासी पासी रोड पटियाला, मनी कुमार निवासी मेहर कालोनी गांव चौरां पटियाला शामिल हैं। इनमें से शिवा, गोल्डी सिंह, अजय कुमार, मनी कुमार व सोमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता एसआई गुरप्रीत सिंह के मुताबिक सूचना मिली थी कि 40-50 लड़के हथियारों के साथ प्राइमरी स्कूल रसूलपुर सैदां के नजदीक खड़े हैं। जब वह अपनी टीम व पीसीआर के साथ मौके पर पहुंचे तो पीसीआर की आवाज सुनकर सभी आरोपी हुल्लड़बाजी करते हुए मौके से खिसकने लगे। सामने से आ रहे आरोपियों के मोटरसाइकिल को रोकने के लिए सीनियर कांस्टेबल ने सरकारी गाड़ी साइड पर लगाकर इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की नीयत के साथ पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपियों में से तीन नौजवानों ने अपने मोटरसाइकिल को सीनियर कांस्टेबल पर चढ़ा दिया, जिस कारण उनकी दाईं टांग टूट गई। बाद में आरोपी मौके से मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed