{"_id":"6426ac35a70d67850e04be14","slug":"attack-on-granthi-with-sharp-weapons-in-tarn-taran-of-punjab-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में बर्बरता: गुरुद्वारे से लौट रहे ग्रंथी पर हमला, टांग काटकर ले गए आरोपी, हाथ की उंगलियां भी काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में बर्बरता: गुरुद्वारे से लौट रहे ग्रंथी पर हमला, टांग काटकर ले गए आरोपी, हाथ की उंगलियां भी काटी
Fri, 31 Mar 2023 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 03:17 PM IST
सार
बदमाश ग्रंथी की टांग काट कर अपने साथ ले गए। हमले के दौरान ग्रंथी के एक हाथ की उंगलियां भी काट दी गई। ग्रंथी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन
तरनतारन में ग्रंथी पर हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
खडूर साहिब में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने गुरुद्वारा साहिब से लौट रहे ग्रंथी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान बदमाशों ने बर्बरता दिखाते हुए ग्रंथी की टांग काटकर अलग कर दी और कटे हुए हिस्से को अपने साथ ले गए। यह हिस्सा अभी बरामद नहीं हो पाया है। उनके हाथ की अंगुलियों पर भी गहरे कट के निशान हैं।
विज्ञापन
सुखचैन सिंह (55) बाणियां गांव के एक गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी के तौर पर तैनात हैं। वह गुरुवार रात आठ बजे के करीब गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे। इसी समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। ग्रंथी की बेटी पवनबीर कौर ने बताया कि पिता को अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी दो सर्जरी की गईं। अब उनकी हालत ठीक है। हाथ की सर्जरी होना बाकी है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu: कल पटियाला जेल से बाहर आएंगे 'गुरु', रोडरेज मामले में मिली थी एक साल की सजा
विज्ञापन
चौकी खडूर के प्रभारी जतिंदर सिंह का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी हमलावर फरार हैं। एसपी (जांच) विशालजीत सिंह ने बताया परिवार और ग्रंथी के बयान लिए जाएंगे। अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, एसएसपी गुरमीत चौहान ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।