फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Athlete Mann Kaur is Suffering From Cancer

चंडीगढ़: कैंसर से पीड़ित हैं 105 वर्षीय एथलीट मान कौर, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री इनकी फिटनेस के कायल

Thu, 17 Jun 2021 04:59 AM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 04:59 AM IST
सार

मान कौर ने 93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था। मान कौर के बेटे गुरुदेव भी एथलीट हैं। गुरुदेव बताते हैं कि जब मैं प्रतियोगिता के लिए विदेश गया तो मैंने देखा कि सौ साल से ज्यादा उम्र के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। मैंने मां से बात की। उन्हें कोई परेशानी नहीं थी। पहले चंडीगढ़ में सौ और दो सौ मीटर में हिस्सा लिया और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उसके बाद शुरू हुआ सिलसिला अब तक जारी है। 

विज्ञापन
Athlete Mann Kaur is Suffering From Cancer
मान कौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट मान कौर (105) गॉल ब्लैडर के कैंसर से जूझ रही हैं। उनके बेटे गुरदेव सिंह (82) ने बताया कि मान कौर को पेट में दर्द रहता था, जिसके चलते उन्हें पटियाला में एक डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। वहां अल्ट्रासाउंड में गॉल ब्लैडर में कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में दिखाया गया था। मान कौर को भूख भी कम लग रही है और लगातार उनका वजन भी घट रहा है। फिलहाल उनका होम्योपैथी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने बताया है कि मध्य प्रदेश में होम्योपैथी का एक चैरिटेबल अस्पताल है, जहां पर गॉल ब्लैडर में कैंसर से पीड़ित कई लोग अपना इलाज करवा चुके हैं और अब वह लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने वहां के अस्पताल में संपर्क किया और मान कौर की बीमारी के संबधित पूरी जानकारी मुहैया करवाई। इसके बाद अस्पताल की ओर से दवाइयां भेजी गईं हैं। अभी उन दवाइयों का ही इस्तेमाल मान कौर कर रहीं हैं। गुरदेव सिंह ने कहा कि इन दवाइयों से सेहत में कुछ सुधार आते ही मध्य प्रदेश के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी हैं मान कौर की फिटनेस के कायल
एथलीट मान कौर चंडीगढ़ का मान और सम्मान हैं। देश और विदेश में कोविड काल से पहले तक लगातार मेडल जीतकर वह तिरंगे की शान बढ़ाती रही हैं। उनकी उपलब्ध्यिों को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से समानित किया था। राष्ट्रपति भवन में सम्मान लेने के लिए वह जिस फुर्ती से स्टेज पर पहुंचीं थी, उसे देखकर राष्ट्रपति भी चकित रह गए थे। वहीं, प्रधानमंत्री आवास पर एक मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी उनके आगे दोनों हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed