{"_id":"5b757c5442c79247094cd28d","slug":"atal-bihari-vajpayee-passes-away-haryana-assembly-monsoon-session-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का असर, हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र किया गया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का असर, हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र किया गया स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते हरियाणा में विधानसभा का मानसून सेशन स्थगित कर दिया गया है। यह 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा था। हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सभी दलों के प्रमुख नेताओं से बातचीत करके 17 अगस्त से शुरू होने वाला विधानसभा सत्र सैद्धांतिक रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत के बाद लिया गया है। सेशन की नई तिथि जल्द ही तय की जाएगी।
उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज एक युग का अंत हो गया। एक महान राजनेता, कवि और प्रखर वक्ता के रूप में अटल जी ने सबके दिलों में हमेशा राज करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश भर में शोक की लहर है। नेताओं ने इसे देश और पार्टी के लिए क्षति बताया है। कांग्रेस और इनेलो के नेताओं ने भी वाजपेयी जी के निधन पर गहरा शोक और दुख जताया है।