{"_id":"9827370e7e4547065a62b92d207955c2","slug":"at-six-in-dowry-harassment-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना में छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना में छह पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। करेहड़ा खुर्द निवासी एक महिला ने अपने ससुरालपक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
करेहड़ा खुर्द निवासी सीमा ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2012 में अमरपुरी कालोनी निवासी संजय से हुई थी।
शादी में उसके मायके वाले ने काफी घरेलू सामान दिया था, लेकिन शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही वह उससे स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे। महिला का आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर उसके पति संजय, जेठ रव्रिंद्र, जेठानी रेणु, ससुर सूरज और सास लक्ष्मी, ननद कमला ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उन्होंने बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मायके पहुंचकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।