फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   At Home ceremony orgnasied at Governer House

राज्यपाल के एट होम में पहुंची नामी हस्तियां, सम्मानित शख्स भी पहुंचे

Wed, 17 Aug 2016 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Aug 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
At Home ceremony orgnasied at Governer House
प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा आयोजित एट होम कार्यक्रम - फोटो : Amar ujala
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब एंड हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा आयोजित एट होम कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा और यूटी की नामी हस्तियों ने शिरकत की। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पंजाब एंड हरियाणा के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार  सहित दोनों राज्यों के कई मंत्री और नेताओं ने एट होम कार्यक्रम में शिरकत की। 
विज्ञापन

सांसद किरण खेर भी समारोह में रहे मौजूद

At Home ceremony orgnasied at Governer House
दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में हुए शरीक - फोटो : Amar ujala
इस मौके पर चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, यूटी एडवाइजर परिमल राय, शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह, हरियाणा के आईएएस अधिकारी और यूटी के पूर्व गृहसचिव और हरियाणा के आईएएस अधिकारी रामनिवास, अनिल कुमार एट होम का हिस्सा बने। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित हुए 21 लोग और 24 पुलिसकर्मी भी एट होम में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नव नियुक्ति पीसीएस पहुंचे राजभवन

At Home ceremony orgnasied at Governer House
नव नियुक्ति पीसीएस पहुंचे राजभवन - फोटो : Amar ujala
ऐट होम कार्यक्रम में हाल ही में पंजाब सिविल सर्विसेज(पीसीएस) में चुने गए पीसीएस अधिकारी भी पहुंचे। पंजाब की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीपी श्रीवास्तव ने नए पीसीएस अधिकारियों की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी से परिचय कराया। 
विज्ञापन

At Home ceremony orgnasied at Governer House
सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : Amar ujala
पंजाब राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा और चिकित्सा जगत से जुड़ी हस्तियां भी पहुंचीं। पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा,कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन और डीन कॉलेज डेवलेपमेंट प्रो.परविंदर सिंह,पीजीआई डायरेक्टर प्रो.योगेश चावला, राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला कुलपति प्रो.पीएस जसवाल, बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी फरीदकोट के चांसलर डॉ.राज बहादुर, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार भी एट होम पहुंचे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed