फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   astrologist openion, modi made government both haryana and maharastra

हरियाणा-महाराष्ट्र में बनेगी किसकी सरकार, पढ़ें ज्योतिषियों की राय

Fri, 17 Oct 2014 03:17 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
astrologist openion, modi made government both haryana and maharastra

हरियाणा और महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद ओपनियन पोल ही नहीं, ब्लकि ज्योतिषवाणी भी भाजपा के हक में है। ज्योतिषि कहते हैं कि उनकी ज्योतिषगणना यही कहती है कि 19 अक्तूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने के प्रबल संकेत हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि 17 सितंबर 1950 से 11 बजे मेहसाना गुजरात में नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ है। बृश्चिक लग्न में उनका जन्म है। लग्न का स्वामी मंगल है और नीच चंद्रमा के साथ होने के कारण नीचभंग राजयोग बनता है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में 27 सितंबर 2014 से 29 अक्तूबर 2014 तक चंद्रमा की महादशा में राहु की अंतरदशा और मंगल की प्रत्यंतरदशा होने के कारण मोदी की कुंडली में नीचभंग राजयोग होने के कारण राजनीति लाभ, उन्नति, शत्रुओं पर विजय प्राप्त देनेवाला यश, उच्च सम्मान और प्रतिष्ठा देनेवाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा में चलेगा 'मोदी' फैक्टर

astrologist openion, modi made government both haryana and maharastra

चंडीगढ़ सेक्टर-18 के श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे कहते हैं कि महाराष्ट्र और हरियाणा में मोदी को केंद्र बिंदू मानकर और मोदी के नेतृत्व को मानकर चुनाव लड़ा गया था। इस कारण हरियाणा और महाराष्ट्र में मोदी की विजय प्राप्त होने का योग बनता है। भारतीय जनता पार्टी की वृश्चिक राशि है और नरेंद्र मोदी की भी वृश्चिक राशि है।

दोनों की राशि से भाग्य स्थान में बृहस्पति उच्च का होने के कारण हंसक नामक राजयोग और शनि उच्च का होने के कारण शश नामक राजयोग होने के कारण महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का योग बनता है।

सेक्टर 15 के जयश्रीराम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी रामबहादुर मिश्र कहते हैं कि 19 अक्तूबर 2014 को सुबह आठ बजे से मतगणना होनी है। उस समय कुंडली कुंडली से ज्ञात होता है कि बृहस्पति और चंद्रमा दोनों राजयोग होने के कारण भाजपा की सरकार बनने का योग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed