फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assistant director died In Haryana's Karnal

हरियाणा के करनाल में चल रही थी फिल्म की शूटिंग, असिस्टेंट डायरेक्टर की हुई मौत

Fri, 02 Aug 2019 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Assistant director died In Haryana's Karnal
सांकेतिक तस्वीर

हिंदी फिल्म ‘किसी से न कहने’ की शूटिंग करने आए मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि उसकी हार्ट अटैक आने से मौत हुई है। वहीं परिजनों ने भी किसी पर शक नहीं जताया है।

विज्ञापन


सदर बाजार चौकी प्रभारी जगदीश ने बताया कि मध्य प्रदेश के बैतूल में रहने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश की मौत होने की सूचना अस्पताल से मिली थी। उन्होंने मौके पर जांच जांच की तो पता चला कि बुधवार को उनकी छाती में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


तुषार पाटिल ने बताया कि ‘किसी से न कहने’ फिल्म की शूटिंग करने के लिए वह 20 जुलाई को करनाल आए थे। बुधवार सुबह असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश शूटिंग पर आए थे तो उनकी छाती में दर्द होने लगा तो वे होटल के कमरे में आराम करने चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 बजे फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं हमने सोचा की आराम कर रहे हैं। इसके बाद 10 बजे फोन किया तो फिर भी नहीं उठाया। होटल के मैनेजर को रूम में राजेश को देखने के लिए भेजा तो राजेश बेड पर अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


15 साल से थे फिल्म इंडस्ट्री
मृतक राजेश के भाई दिनेश ने बताया कि उसके भाई को पहले भी छाती में दर्द हुआ था। वह करीब 15 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। उन्हें किसी पर शक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed