फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assembly elections in Haryana may be in september

जानिए कब होंगे हरियाणा में विधानसभा चुनाव

Thu, 26 Jun 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections in Haryana may be in september

हरियाणा में इन दिनों चुनाव आयोग जिस मुस्तैदी से मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण के काम को अंजाम दे रहा है, उस हिसाब से प्रदेश में विधानसभा चुनाव सितंबर के अंतिम या अक्तूबर के पहले सप्ताह में हो सकते हैं।

विज्ञापन


चूंकि अक्तूबर का महीना त्योहारों का भी है, इसलिए चुनाव आयोग अक्तूबर में चुनाव करवाने से बच रहा है। लेकिन 24 अक्तूबर से पहले हरियाणा विधानसभा के गठन की प्रक्रिया भी पूरी होनी जरूरी है।

विज्ञापन

अक्तूबर में त्योहारी मौसम और छुट्टियां

Assembly elections in Haryana may be in september

इस बार अक्तूबर के शुरुआती दौर में त्योहारों और छुट्टियों का दौर शुरू हो जाएगा। नवरात्र के अंतिम दिन अक्तूबर के शुरुआती दौर में होंगे।

2 अक्तूबर को गांधी जयंती, तीन को दशहरा, पांच को बकरीद, 23 को दीपावली और 24 को गोवर्धन पूजा है। हरियाणा के साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि हरियाणा में 24 अक्तूबर तक नई विधानसभा का गठन होना जरूरी है।

चुनाव के लिए कम से कम 6 सप्ताह का समय

Assembly elections in Haryana may be in september

आयोग को चुनाव करवाने के लिए भी कम से कम छह सप्ताह का समय चाहिए होगा। लिहाजा आचार संहिता को अगस्त में मान कर चला जा रहा है।

हरियाणा के मुख्य निवार्चन अधिकारी श्रीकांत वालगद ने बताया कि आयोग ने 31 जुलाई तक मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण का काम तय किया है।

बकौत वालगद अभी हमारी तरफ से अधिकारिक बात यही है कि 31 जुलाई तक मतदाता सूचियों का काम पूरा करना है, लेकिन त्योहार होने के कारण संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed