फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assembly elections in Haryana may be held before scheduled time

Haryana: समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 25 अगस्त के बाद हो सकता है एलान, अलर्ट मोड में सरकार

Mon, 12 Aug 2024 10:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा के ही साथ देश में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जम्मू कश्मीर के कारण हरियाणा में चुनाव जल्दी होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Assembly elections in Haryana may be held before scheduled time
भोआ पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। संभावना है कि 25 अगस्त के बाद भारतीय चुनाव आयोग आधिकारिक घोषणा कर सकता है। समय से पहले चुनाव की आहट के मद्देनजर हरियाणा सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जहां चुनाव को लेकर दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं, सीएमओ के अधिकारी भी देर रात तक फाइलें निपटाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड शामिल हैं। जम्मू कश्मीर के कारण हरियाणा में चुनाव जल्द हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में 2018 से सरकार नहीं है और यहां राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां सितंबर 2024 में विधानसभा चुनाव संभावित हैं, जबकि हरियाणा सहित तीन अन्य राज्यों में अक्तूबर 2024 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन


इसलिए केंद्र सरकार यहां तय समय पर चुनाव कराने की तैयारी में है। इसके चलते ही दूसरे राज्यों के चुनाव भी समय से पहले हो सकते हैं। कानून विशेषज्ञ राम नारायण यादव ने बताया कि आर्टिकल 174 के कारण सरकार को छह महीने के भीतर विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। चाहे वह एक दिन का ही सत्र क्यों न हो। गौर हो कि 2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस सरकार का कार्यकाल तीन नवंबर 2024 को खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed