फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assembly and Higher Education Department closed biometric attendance in Haryana

कोरोना का खौफ: हरियाणा विधानसभा और उच्च शिक्षा विभाग में बायोमीट्रिक हाजिरी बंद

Fri, 06 Mar 2020 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Mar 2020 08:25 PM IST
सार

  • स्पीकर, महानिदेशक ने उपस्थिति रजिस्टर पर हाजिरी लगाने के दिए निर्देश।
  • सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन ने मास्क, सुरक्षा उपकरण व डेटॉल साबुन मांगा।

विज्ञापन
Assembly and Higher Education Department closed biometric attendance in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा विधानसभा और उच्च शिक्षा विभाग में भी कोरोनावायरस से बचाव के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई है। आगामी आदेश तक कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर पर मैनुअल तरीके से हाजिरी लगाएंगे। दक्षता विकास एवं आईटीआई विभाग गुरुवार को ही बायोमीट्रिक हाजिरी बंद कर चुका है। 

विज्ञापन


कोरोना के भारत में बढ़ते खतरे को देखते हुए विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता व उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक अजीत बाला जोशी ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ वेतन अदायगी को जोड़ने के पूर्व आदेश को फिलहाल वापस ले लिया गया है। स्थिति सामान्य होने पर ये व्यवस्था दोबारा लागू की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं नगरपालिका सफाईकर्मियों व सीवरमैन में कोरोना का खौफ देखा जा रहा है। उन्होंने मास्क, सुरक्षा उपकरण व डेटॉल साबुन मुहैया कराने की मांग की है। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज, अतिरिक्त मुख्य सचिव, महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग, सभी निगम आयुक्तों, कार्यकारी अधिकारियों एवं सचिवों को पत्र लिखकर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सरकार को सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन के स्वास्थ्य की चिंता भी करनी चाहिए, उन्हें तमाम सुरक्षा उपकरण बिना किसी देरी के उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 नमूनों में से 29 की रिपोर्ट निगेटिव, दो की आनी बाकी 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कोरोना को लेकर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य राजीव अरोड़ा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पेटीएम के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के अलावा सूबे में अब तक कोरोना के मामले की कोई रिपोर्ट नहीं है। यह कर्मचारी दिल्ली का रहने वाला है लेकिन गुरुग्राम में कार्यरत है। 


मामले के मद्देनजर पेटीएम ने एक सप्ताह के लिए कार्यालय बंद कर दिया है। गुरुग्राम में सरकार की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए 31 नमूनों में से 29 की रिपोर्ट निगेटिव रही है, जबकि दो में रिपोर्ट आनी बाकी है। हर्षवर्धन ने अफवाहों पर ध्यान देने की बजाय लोगों को वायरस से बचाने के लिए कारगर उपाय करें व जागरूकता फैलाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed