{"_id":"584fd0d74f1c1b676f64a531","slug":"assaulting-of-aap-worker-amarinder-singh-eaha-wading-punjab-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, राजा वड़िंग समेत 5 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, राजा वड़िंग समेत 5 पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 13 Dec 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
विधायक राजा वड़िंग और चार गनमैनों पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया यूथ कांग्रेेस के अध्यक्ष व हलका गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और उनके चार गनमैनों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता से मारपीट के आरोप में थाना कोटभाई में केस दर्ज हुआ है। गिद्दड़बाहा हलके से आप प्रत्याशी जगदीप सिंह संधू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार देर शाम तक दोदा पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन के बाद यह कार्रवाई हो सकी।
जगदीप संधू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी भी शिअद नेताओं की तरह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हलके में जो भी पोस्टर लगाते हैं, कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके ऊपर ही अपनी पार्टी के पोस्टर लगा देते हैं। इस बात पर गांव गूड़ी संघर निवासी सुरेंद्रपाल सिंह अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विधायक राजा वड़िंग की जनसभा में शिकायत करने गए थे। वहीं राजा वड़िंग ने गनमैनों समेत उनसे मारपीट कर दी।
दोपहर करीब दो से शाम साढ़े छह बजे तक आप कार्यकर्ताओं के धरने पर डटे रहने पर आखिर पुलिस ने विधायक और उनके चार गनमैनों पर कार्यकर्ताओं को पीटने पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद धरना हटाया गया। उधर, राजा वड़िंग के समर्थक की शिकायत पर आप के पांच कार्यकर्ताओं सुरेंद्र पाल सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमना और गोगा के खिलाफ भी पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है।