फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Asked for OTP on the pretext of closing the scheme on credit card, stole money from the account

Chandigarh News: क्रेडिट कार्ड पर स्कीम बंद करने का झांसा देकर मांगा ओटीपी, खाते से उड़ा ली रकम

Tue, 31 Oct 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Asked for OTP on the pretext of closing the scheme on credit card, stole money from the account
चंडीगढ़। क्रेडिट कार्ड पर स्कीम बता ऑनलाइन 23 हजार 905 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराध पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश साजिश रचने की धाराओं में एफआईआर की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सेक्टर- 21 के मदन ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बीते 17 अक्तूबर को उसे एक नंबर से कॉल आया और उसने खुद को डीबीएस बैंक क्रेडिट कार्ड का कर्मी बताया। वहीं, शिकायतकर्ता को कहा कि उनके कार्ड पर बीमा स्कीम उपलब्ध है। कहा गया कि इसके 1500 रुपये प्रति माह चार्ज लगेगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने यह स्कीम नहीं ली है। हालांकि ठग ने बताया कि यह सक्रिय है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने कहा कि इसे बंद करें। इसके बाद शिकायतकर्ता के नंबर पर ओटीपी आए। आरोपी ने कहा कि स्कीम बंद करने के लिए ओटीपी चाहिए। यह जानकारी शिकायतकर्ता ने आरोपी कॉलर को दे दी। ओटीपी देते ही शिकायतकर्ता के खाते से 23,905 रुपये कट गए। फर्जी कर्मी ने डीबीएस बैंक वाला बनकर एक संदेश भेजा था। इसमें स्कीम सक्रिय दिखाई गई थी, यह भी फर्जी थी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed