{"_id":"5cf56635bdec2207772550e5","slug":"asi-suspended-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में युवक से मारपीट, एएसआई सस्पेंड, गंभीर युवक फरीदकोट रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में युवक से मारपीट, एएसआई सस्पेंड, गंभीर युवक फरीदकोट रेफर
Tue, 04 Jun 2019 12:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के किली निहाल सिंह वाला पुलिस चौकी में हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट किए जाने के आरोप में एसएसपी नानक सिंह ने चौकी प्रभारी एएसआई कौर सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं युवक की हालत गंभीर होने कारण उसे फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया है। एसएसपी का कहना है पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित मनवीर सिंह निवासी गांव किला नौ जिला फरीदकोट के बठिंडा के एक गांव की विवाहिता के साथ संबंध थे। गत दिनों विवाहिता अपने मायके फरीदकोट गई तो वहीं से युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद विवाहिता के जिला बठिंडा स्थित ससुराल वालों ने युवक के खिलाफ पुलिस चौकी किली निहाल सिंह वाला में शिकायत दे दी थी।
विज्ञापन
इसी शिकायत को लेकर गांव किला नौ जिला फरीदकोट की पंचायत ने रविवार को युवक मनवीर सिंह को पुलिस चौकी किली निहाल सिंह वाला में पुलिस के समक्ष पेश किया। मनवीर सिंह का आरोप है कि जैसे ही पंचायत उसे पुलिस चौकी में छोड़कर गई तो चौकी प्रभारी एएसआई कौर सिंह ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इससे गंभीर चोटें लगी तो एएसआई कौर सिंह पुलिस पार्टी समेत उसे लेकर सोमवार को बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां पर युवक की हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया। प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने आरोप लगाया कि किली निहाल सिंह वाला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कौर सिंह ने विवाहिता के ससुराल वालों के दबाव में आकर मनवीर के साथ मारपीट की, जिस के चलते उसकी पीठ और गर्दन पर गंभीर चोटें लगी।
इस संबंधी एसएसपी नानक सिंह का कहना था कि मामला ध्यान में आते ही उन्होंने चौकी प्रभारी एएसआई कौर सिंह को निलंबित कर दिया है और पीड़ित युवक के बयान दर्ज करने के लिए एएसआई सर्वण सिंह को फरीदकोट भेज दिया है। एसएसपी ने कहा कि पीड़ित युवक के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।