फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI returning from duty in Kapurthala died in road accident

कपूरथला में ड्यूटी से लौट रहे एएसआई की सड़क हादसे में मौत, रोपड़ में स्कूटर सवार ने गंवाई जान

Wed, 20 May 2020 01:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/रोपड़ ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/रोपड़ ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
ASI returning from duty in Kapurthala died in road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थाना कोतवाली के एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई। अभी हाल ही में पदोन्नत होकर एएसआई बना था। थाना कोतवाली के जसविंदर सिंह ने बताया कि थाने में तैनात एएसआई जैमल सिंह निवासी दौलतपुर घग्ग सोमवार की शाम को कपूरथला से ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। 

विज्ञापन


गांव बूटा के समीप सुभानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे वह जख्मी होकर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार की शाम को उसका गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन



रोपड़: सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत, साथी घायल
रोपड़-मोरिंडा मार्ग पर गांव सालापुर के पास टिप्पर की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार हो गया। थाना सिंह भगवंतपुरा पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक पर केस दर्ज किया है। गांव रसूलपुर निवासी भाग सिंह व मेजर सिंह स्कूटर पर सवार होकर रोपड़ की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को ओवरटेक करते हुए टिप्पर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे भाग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और मेजर सिंह घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना सिंह भगवंतपुरा पुलिस ने मृतक के बेटे हरदीप सिंह के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed