{"_id":"61c8c922ad4f1662207bd1b4","slug":"asi-head-beaten-while-stopped-from-parking-auto-on-road-chandigarh-news-pkl4373541153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर ऑटो खड़ा करने से रोका तो एएसआई का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर ऑटो खड़ा करने से रोका तो एएसआई का फोड़ा सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन गेट नंबर एक के बाहर ऑटो को खड़ा करने से रोका तो ऑटो सवार महिला समेत तीन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात थानेदार से मारपीट की और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने एएसआई अमरीक सिंह की शिकायत पर ऑटो सवार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों में एक महिला और दो पुरुष थे।
पीड़ित एएसआई अमरीक सिंह सेक्टर-26 पुलिस लाइन में तैनात है। शनिवार को वह सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन गेट नंबर एक पर ड्यूटी पर तैनात थे। वह गेट के बाहर वाहनों को खड़ा होने से रोक रहे थे। इस दौरान एक ऑटो चालक आया और गेट के बाहर ऑटो खड़ा कर दिया। ऑटो में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। उन्होंने उन्हें ऑटो हटाने के लिए कहा। इसे लेकर ऑटो सवार लोग उनसे बहसने लगे।
जब उन्होंने थोड़ा सख्ती से उन्हें वहां से ऑटो हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनसे मारपीट करनी शुुरू कर दी। इस बीच एक महिला ने पत्थर उठाए और उन्हें मारने शुरू कर दिए। इनमें से एक पत्थर उनके माथे पर लगा जिससे वह घायल हो गए। जब वह पुलिस को कॉल करने लगे तो आरोपी उनका मोबाइल झपटकर ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान वह ऑटो का नंबर नोट नहीं कर सके।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। वहीं पुलिस ने अमरीक सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उनके माथे पर गंभीर चोटें आई हैं।