{"_id":"65a90f79cb3a059e4e0783bf","slug":"asi-died-due-to-heart-attack-in-amritsar-of-punjab-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अस्पताल से भागा आरोपी तो ASI को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अस्पताल से भागा आरोपी तो ASI को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर हो गई मौत
Thu, 18 Jan 2024 05:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:20 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर जिले में दिल का दौरा पड़ने से एक एएसआई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। दरअसल, मेडिकल के दौरान एक आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया। उसे पकड़ते वक्त एएसआई को दिल का दौरा पड़ा और जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के अमृतसर स्थित सिविल अस्पताल से एक आरोपी भाग गया। उसे पकड़ने की कोशिश में एएसआई को दिल का दौरा पड़ गया। हालांकि आरोपी को काबू कर लिया गया मगर एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं रामबाग थाने में आरोपी युवक के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 व 109 के तहत केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर दिया गया। हालांकि रामबाग थाना प्रभारी राजविंदर कौर ने अस्पताल से आरोपी के भागने की बात का खंडन किया और कहा कि एएसआई की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात एएसआई परमजीत सिंह ने नमक मंडी निवासी राकेश सिंह को आवारागर्दी के आरोप में बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 व 109 के तहत केस दर्ज कर किया गया। एएसआई परमजीत सिंह गुरुवार की दोपहर पुलिस पार्टी के साथ आरोपी का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
इस दौरानी आरोपी राकेश सिंह हाथ छुड़ा कर भाग गया। एएसआई परमजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ उसका पीछा किया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। मगर इस बीच एएसआई को दिल का दौरा पड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, मगर उससे पहले ही एएसआई की मौत हो गई।
विज्ञापन
रामबाग थाना प्रभारी राजविंदर कौर ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह ने आवारागर्दी के आरोप में पकड़े एक आरोपी का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना एएसआई के परिवार को दे दी गई है।