फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashutosh maharaj funral case

'आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार पर रोक लगे'

Fri, 05 Dec 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Dec 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
ashutosh maharaj funral case

वहीं दूसरी तरफ डेरा की टास्क फोर्स यानी सिक्योरिटी के सरकारी मार्गो पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर और तलाशी लेने पर रोक लगा दी गई है। इलाके के डीएसपी सतीश मल्होत्रा के मुताबिक डेरा के लोगों को साफ तौर पर आदेश दिया गया है वह सरकारी मार्ग पर अपने बेरियर न लगाएं और न ही वाहनों की चेकिंग करें।

विज्ञापन


पुलिस का जमावड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में लगा हुआ है, डीसी कमल किशोर व एसएसपी नरिंदर भार्गव खुद सि्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डेरे की तरफ जाने वाले सभी सरकारी मार्गो को खोल दिया गया है और डेरा समर्थकों को साफ हिदायतें जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन

संस्थान में 60 हजार श्रद्धालु आएंगे भंडारे में

ashutosh maharaj funral case

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल के महाराज आशूतोष जी का अंतिम संस्कार करवाने के लिए हाईकोर्ट ने 15 दिन की समय सीमा तय की है, जिस पर सरकार की तरफ से अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं वहीं दूसरी तरफ ठीक एक दिन पहले आश्रम में विशाल भंडारा किया जा रहा है, जिसमें इस बार 60 से 70 हजार के करीब श्रद्धालु शामिल होंगे, इसके लिए डेरा प्रबंधकों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

डेरे की तरफ से संचालित युवा परिवार सेवा समिति के हरजिंदर सिंह के मुताबिक डेरे में भंडारे के दिनों में इतनी ही संगत आती है, यह कोई अलग बात नहीं है। डेरे की तरफ से इस विशाल भंडारे की सूचना भी पुलिस अधिकारियों को भेज दी गई है। विशाल भंडारे को लेकर तैयारियां का दौर शुरू हो चुका है।

समाधि से लौटेंगे आशुतोष महाराज : स्वामी विशालानंद जी

ashutosh maharaj funral case

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष जी महाराज के भक्त उनके अंतिम संस्कार के खिलाफ हैं। वे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने की तैयारी में हैं। दिल्ली से आए स्वामी विशालानंद महाराज ने कहा कि आशुतोष महाराज गहन समाधि में हैं और वे समाधि से जरूर वापस आएंगे। यह कोई नहीं जानता कि वे कब लौटेंगे।

उन्होंने बताया कि रिव्यू पिटीशन का पूरा मसौदा तैयार है। एक-दो दिन में डबल बैंच के लिए अपील दायर कर दी जाएगी।

स्वामी विशालानंद ने बताया कि डेरे में किसी भी बाहर के व्यक्ति को सिक्योरिटी पर नहीं लगाया गया है। ये डेरे के सेवादार हैं और डेरे में लंबे समय से सेवादार सिक्योरिटी की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में 15 दिसंबर को भंडारा किया जा रहा है। डेरे में हर रविवार को तो समागम होता है लेकिन हर दूसरे रविवार को विशाल भंडारा होता है।

उन्होंने संस्थान में हथियार होने की बात से भी इंकार किया। उन्होंने बताया कि डेरे में सिर्फ दो लाइसेंसी हथियार हैं वह भी कई साल पुराने। डेरे को धमकियां मिलती रही हैं। आशुतोष महाराज पर हमले की योजना को भी कई बार विफल किया जा चुका है इसलिए डेरे व महाराज की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

पंद्रह के बजाय 30 दिन का समय दें : आश्रम

ashutosh maharaj funral case

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी देकर संस्थान प्रमुख आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार की समयावधि बढ़ाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने आशुतोष महाराज का दाह संस्कार पंद्रह दिन में करने के आदेश दिए थे। संस्थान ने अर्जी देकर मांग की है कि यह अवधि बढ़ाकर तीस दिन की जाए ताकि संस्थान एकल बेंच के आदेश को चुनौती दे सके।

संस्थान ने यह भी कहा कि अपील दायर करने तक दाह संस्कार के आदेश पर रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिए थे कि पंद्रह दिन के अंदर आशुतोष महाराज का अंतिम संस्कार करवा कर हाईकोर्ट को आदेश पालन की रिपोर्ट दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed