फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashok Tanwar demands ballot paper system for election

अशोक तवंर की मांग- ईवीएम लोकतंत्र के लिए संदिग्ध, बैलेट पेपर से कराए जाएं चुनाव

Sat, 10 Aug 2019 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 10 Aug 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ashok Tanwar demands ballot paper system for election
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो

ईवीएम लोकतंत्र के लिए संदिग्ध है, चुनाव आयोग को विपक्षी पार्टियों की मांग पर कार्रवाई करते हुए दोबारा बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। यह कहना है हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर का। वे शुक्रवार शीला बाईपास पर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में सभी पार्टियों ने बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की थी। सिर्फ भाजपा ही ईवीएम के समर्थन में है। आयोग को निष्पक्ष होकर जनभावना के अनुरूप कार्रवाई करते हुए ईवीएम को अलविदा कह देना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग से एक सवाल पूछा गया था कि चुनाव संबंधित कार्य किस तरह से हो रहे हैं तो चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव आउट सोर्सिंग के माध्यम से नहीं करवाए जाएंगे। तंवर ने प्रदेश के पांच नगर निगमों में मेयर के चुनाव पर कहा कि यदि मिलकर सभी चलते और चुनाव पार्टी के सिंबल पर होता तो हरियाणा की राजनीति में बहुत फर्क आता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 18 अगस्त की रैली पर तंवर ने कहा कि रैली दो महीने पहले हो जानी चाहिए थी। सभी की कोशिश होनी चाहिए कि वो कांग्रेस को एकजुट करते हुए एक-दूसरे का साथ दें और पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करें। आज कांग्रेस के समक्ष सबसे बड़ा लक्ष्य भाजपा हरियाणा छोड़ो का है।


जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर कहा कि यह फैसला पहले कांग्रेस ने सोच-समझकर किया था लेकिन समय के साथ उसमें बदलाव करना समय की ही मांग है। कांग्रेस ने इस फैसले को तानाशाही से नहीं, प्यार-प्रेम से संशोधित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed