फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashok tanwar controversial statement about anil vij

BJP मंत्री को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बोल

Wed, 09 Dec 2015 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Wed, 09 Dec 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
ashok tanwar controversial statement about anil vij

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा मंत्री अनिल विज की तीखी आलोचना करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने अनिल विज की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह प्रदेश के अधिकारियों खासतौर से महिला अधिकारियों के साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज का नाम लिए बिना तंवर ने कहा कि वह अपना खौफ बनाने के अलावा गब्बर की इमेज बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि गब्बर-बब्बर कुछ नहीं होता। बुधवार को यमुनानगर पहुंचे अशोक तंवर ने यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत की। भाजपा को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को जन भावना को समझकर ही अपना काम करना चाहिए।
विज्ञापन


अशोक तंवर ने उनकी सरकार में मंत्री रहे शिवचरण लाल शर्मा द्वारा लगाए गए कांग्रेस की गुटबाजी के आरोप के बारे में उन्होंने कहा कि शिवचरण लाल शर्मा ने जो कहा वह बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विज द्वारा ट्वीट पर सोनिया गांधी व कांग्रेस पर किए प्रहार पर तंवर ने कहा कि इंदिरा जी की देश के लिए बड़ी कुर्बानी रही है। खुद वाजपेयी भी उन्हें दुर्गा कहते थे। इसीलिए सोनिया ने कहा कि वह डरने वाली नहीं है। अब मंत्री जी के ट्वीट को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद में पूरी धांधली हुई है। इसमें अफसरशाही और चुने हुए जन प्रतिनिधि भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जब तक सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच नहीं होती, तब तक कांग्रेस व जनता इससे संतुष्ट नहीं होगी।


कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि बिल्डरों के इशारे पर कई गांव उजाड़ दिए गए और आज खुद भाजपा के मंत्री लैंड डील में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने फर्कपुर के मंडेबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद वह तेलीपुरा गांव में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मिलें। उनके साथ कांग्रेस नेता भूपेंद्र राणा, सुरेश ढांडा व अन्रू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed