फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashok khemka revealed truth of truck union strike by tweet

ट्रकों की हड़ताल खत्म, इस अफसर ने ट्वीट कर खोली पोल

Tue, 06 Oct 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
ashok khemka revealed truth of truck union strike by tweet

ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई, लेकिन एक दिग्गज ने ट्वीट करके हड़ताल की सच उजागर किया है। 5 दिन से चल रही हड़ताल केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत के बाद खत्म हुई।

विज्ञापन


गडकरी ने यूनियनों को आश्वासन दिया कि मांगों पर गौर करने के लिए समिति गठित कर दी गई है और मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। गठित की गई समिति को 15 दिसंबर तक रिपोर्ट देनी है।

विज्ञापन

टोल नहीं, वेट-इन-मोशन डिवाइस के कारण हड़ताल

ashok khemka revealed truth of truck union strike by tweet

हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने ट्विटर के जरिए ट्रक आपरेटरों की हड़ताल पर निशाना साधा है।

खेमका ने ट्वीट किया- ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असली मुद्दा टोल गेटों पर लगे वेट-इन-मोशन डिवाइस (वाहनों का भार मापने वाले यंत्र) हैं।

उन्होंने आगे लिखा है, ओवरलोडेड ट्रक या फिर ओवर डायमेंशनल (अतिरिक्त चौड़ी बॉडी) वाले वाहन सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

खेमका ने ओवरलोडेड ट्रकों पर कसा था शिकंजा

ashok khemka revealed truth of truck union strike by tweet

देश भर में ट्रक ऑपरेटर टोल प्लाजा हटाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 5 दिन से हड़ताल पर थे। हाईवे से टोल प्लाजा हटाना उनकी मुख्य मांग है। आपरेटरों की दलील है कि इससे ट्रकों को घंटों सड़क पर खड़ा रखना पड़ता है। इससे समय और डीजल दोनों की बर्बादी होती है।

प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर रह चुके अशोक खेमका का आया ट्वीट ट्रक आपरेटरों की हड़ताल की पोल खोलता दिखाई दे रहा है। खेमका का उस समय तबादला कर दिया था, जब उन्होंने ओवरलोडेड ट्रकों पर शिकंजा कस दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed