फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashish Kapoor now arrested in disproportionate assets case

Punjab: आशीष कपूर अब आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद एक्शन

Thu, 01 Jun 2023 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 12:45 AM IST
सार

चंडीगढ़ और मोहाली में नौकरी के दौरान उन्होंने अवैध तरीके से महंगी चल और अचल संपत्ति बनाई। विजिलेंस की टीम बुधवार को उन्हें पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और गिरफ्तारी डाल दी। मोहाली अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
Ashish Kapoor now arrested in disproportionate assets case
आशीष कपूर। - फोटो : फाइल

विस्तार

एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी एआईजी आशीष कपूर की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने अब उनके और उनकी पत्नी कमल कपूर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी कुल आमदनी से 129.3 फीसदी अधिक खर्च किया है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ और मोहाली में नौकरी के दौरान उन्होंने अवैध तरीके से महंगी चल और अचल संपत्ति बनाई। विजिलेंस की टीम बुधवार को उन्हें पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और गिरफ्तारी डाल दी। मोहाली अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से बर्खास्त एआईजी आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर की गत पांच साल में बनाई गई संपत्ति की जांच की गई। विजिलेंस द्वारा बुधवार को विजिलेंस ब्यूरो मोहाली में दर्ज एफआईआर में बताया है कि एजेंसी द्वारा आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर की 1-08-2017 से 31-08-2022 तक की संपत्ति खंगाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सामने आया कि उन्होंने अवैध तरीके से चंडीगढ़ और मोहाली में संपत्ति बनाई है। संपत्ति की मार्केट वैल्यू रजिस्टर्ड कीमत से काफी ज्यादा है। 2020 में उन्होंने सेक्टर-88 में कोने वाला रिहायशी प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट का आकार 507.5 वर्ग गज था। दस्तावेजों में उन्होंने इसकी कीमत पर 90,16,100 रुपये दिखाई है। उक्त प्लॉट पर उन्होंने साल 2020-2022 में आधुनिक सुविधाओं वाली आलीशान दो मंजिला कोठी बनाई थी। इसके निर्माण पर उन्होंने 2 करोड़ रुपये खर्च किए। इसी तरह साल 2022 में उन्होंने दी पॉम कॉलोनी न्यू चंडीगढ़ में 34,13,663 रुपये की लागत से 241.11 वर्ग गज का प्लाट खरीदा। 

चंडीगढ़ के सेक्टर-63 ब्लॉक नंबर बी में तीन कमरों का फ्लैट है। आशीष कपूर ने इसे उन्होंने 20,41,65,400 रुपये में खरीदा है। लवीन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में आशीष कपूर की पत्नी का 1/3 हिस्सा है। इसमें उन्होंने 15 लाख रुपये निवेश किए हैं। याद रहे कि आशीष कपूर को रिश्वत से जुड़े मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद ही नया केस दर्ज हुआ है।

विदेशी दौरों पर खर्च किए करोड़ों
आशीष कपूर की तरफ से परिवार समेत विदेशी दौरों व एशो आराम का जीवन जीने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। कपूर ने विदेशी दौरों पर करोड़ों रुपये खर्च किए। वे बार-बार विदेश में टेनिस खेलने गए। जांच में पता चला कि आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संज (एचयूएफ) व उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम पर विभिन्न बैंकों में तकरीबन 10 बैंक खाते हैं। इनमें 65 लाख रुपये जमा हैं। 

वहीं, आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संज (एचयूएफ) व उनकी पत्नी कमल कपूर के पास उनकी आमदन से प्रत्यक्ष स्रोतों से कुल आमदनी 2,44,64,871 रुपये हुई। जबकि इसी समय में उनके द्वारा 5,60,91,650 रुपये खर्च किए गए। इसी तरह उनकी तरफ से 3,16,26,779 रुपये अधिक खर्च किए गए। यह उनकी आमदनी से 129.3 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed