फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   asha kumari, chandigarh congress incharge, mc election result

निगम चुनावों में हार पर बोलीं आशा कुमारी, ये बताई बड़ी वजह

Wed, 21 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
asha kumari, chandigarh congress incharge, mc election result
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि नगर निगम चुनाव का परिणाम नोटबंदी पर मुहर और मोदी की नीतियों जीत नहीं है बल्कि कांग्रेस को मिली हार लोकल यूनिट में ही किसी कमी के कारण मिली है। 
विज्ञापन


आशा कुमारी का कहना है कि जल्द ही बैठक करके हार के कारणों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने माना कि चंडीगढ़ कांग्रेस के भीतर काफी अव्यवस्था थी, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा। उनका कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है। जब  मिलेगा तो वह आगे इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज देंगी। उन्होंने संभावना जताई कि हो सकता है कि छाबड़ा ने इस्तीफा सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही भेज दिया हो। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने मंगलवार देर रात को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


कोई अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं
नगर निगम चुनाव के परिणाम से कांग्रेस नेता सदमे में हैं। अभी कोई अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि छाबड़ा का इस्तीफा नामंजूर कर दिया जाए। जबकि कांग्रेस को अभी अपने जीते हुए उम्मीदवारों से पार्षद दल का नेता भी तय करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed