{"_id":"585abb474f1c1ba107e396d5","slug":"asha-kumari-chandigarh-congress-incharge-mc-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनावों में हार पर बोलीं आशा कुमारी, ये बताई बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनावों में हार पर बोलीं आशा कुमारी, ये बताई बड़ी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि नगर निगम चुनाव का परिणाम नोटबंदी पर मुहर और मोदी की नीतियों जीत नहीं है बल्कि कांग्रेस को मिली हार लोकल यूनिट में ही किसी कमी के कारण मिली है।
आशा कुमारी का कहना है कि जल्द ही बैठक करके हार के कारणों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने माना कि चंडीगढ़ कांग्रेस के भीतर काफी अव्यवस्था थी, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा। उनका कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है। जब मिलेगा तो वह आगे इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज देंगी। उन्होंने संभावना जताई कि हो सकता है कि छाबड़ा ने इस्तीफा सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही भेज दिया हो। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने मंगलवार देर रात को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
कोई अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं
नगर निगम चुनाव के परिणाम से कांग्रेस नेता सदमे में हैं। अभी कोई अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि छाबड़ा का इस्तीफा नामंजूर कर दिया जाए। जबकि कांग्रेस को अभी अपने जीते हुए उम्मीदवारों से पार्षद दल का नेता भी तय करना है।